फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV Police Public players won 22 medals in karate.

Kaithal News: डीएवी पुलिस पब्लिक के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 22 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
DAV Police Public players won 22 medals in karate.
फोटो:-3
विज्ञापन

-डीएवी नेशनल स्पोर्टस कलस्टर प्रतियोगिताओं का किया गया था आयोजन

-डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में जीते 20 स्वर्ण और दो रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में 22 पदक जीतकर जिले व संस्थान का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण पदक तथा दो रजत पदक जीतकर शानदार सफलता प्राप्त की है। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों में भाविक, अविश मेहला, गुरनूर माॅटन, सुशांत सिंह तथा लड़कियों में शिवन्या, आरोही, वंशिका, दिव्यांशी सिंघल, मानवी चौहान, वैष्णवी चौहान, मयन और अवनि शामिल है। वहीं, अयांश शर्मा और पीहू चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया है।

वहीं, अंडर-17 लड़कों में विराज व लड़कियों में प्रतीक्षा, तरुणी, प्रीति, गुरदेव कौर, मन्नत, झलक व तमन्ना ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा जिम्नास्टिक में पार्थ रोहिला ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अध्यापिका नेहा वर्मा व खेल शिक्षक राहुल के नेतृत्व में भाग लिया था। विद्यालय प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने खिलाड़ियों, शिक्षकों व अभिभावकों को शानदार उपलब्धि के बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस शानदार जीत के लिए खिलाड़ियों ने दिन-रात की मेहनत व अभ्यास किया है।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed