सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV resonated with Vedic chants and hymns

Kaithal News: वैदिक मंत्रों और भजनों से गूंजा डीएवी

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
DAV resonated with Vedic chants and hymns
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पूंडरी। आर्यसमाज तथा आर्य रत्न पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डीएवी कॉलेज पूंडरी के प्रांगण में 79 कुंडीय शुभकामना यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ डॉ. पूनम सूरी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की समृद्धि व कल्याण के लिए संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं कार्यकारी प्राचार्य मेजर डॉ. राजेश तुरान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यज्ञ के दौरान अग्निहोत्र से उठती पवित्र ज्वालाएं और वैदिक मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को पावन और ऊर्जावान बना दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ के उपरांत कार्यक्रम का दूसरा चरण विचारोत्तेजक एवं भक्तिमय सत्र के रूप में आयोजित किया गया। इसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र से आए प्रसिद्ध वैदिक प्रचारक जयपाल आर्य ने वेद प्रवचन, सत्संग और संगीतमय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। अपने प्रवचनों के माध्यम से उन्होंने वैदिक ज्ञान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और भजनों से उपस्थित जनों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश तुरान, डॉ. शकुंतला सिंगला, डॉ. प्रेम, धर्म सिंह, अनिल आर्य, जगदीश और राजपाल शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed