सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kisan Sabha enraged over notice to farmer leaders

Kaithal News: किसान नेताओं को नोटिस पर भड़की किसान सभा

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha enraged over notice to farmer leaders
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। किसान आंदोलन के दौरान रणबीर गंगवा और किसानों के बीच हुई झड़प के बाद दर्ज मामलों में किसान नेताओं को गिरफ्तारी नोटिस जारी किए जाने पर अखिल भारतीय किसान सभा ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभा ने इसे सरकार द्वारा किसानों के साथ किया गया विश्वासघात करार दिया है।

प्रेस बयान जारी करते हुए किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, जिला सचिव सतपाल आनंद, धर्मपाल (भुना) और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आंदोलन के निलंबन के समय केंद्र और हरियाणा सरकार ने लिखित रूप से किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 के ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने अपनी जायज मांगों को लेकर देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए थे। आंदोलन समाप्त होने के बाद सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया और किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खारिज करने का वादा किया था।

किसान नेताओं का आरोप है कि अब समय-समय पर पुराने मामलों को निकालकर किसानों और उनके नेताओं को नोटिस व समन भेजे जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर आंदोलन की भावना के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आवाज को दबाने की है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रशासन से वादे के अनुरूप सभी मुकदमों को तत्काल खारिज करने की मांग की है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया, तो किसान एक बार फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे और आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed