{"_id":"69c58507452f2ce8e50868cc","slug":"instructions-for-speedy-girdawari-complete-the-survey-by-31st-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-873402-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरदावरी में तेजी के निर्देश 31 तक पूरा करें सर्वे : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरदावरी में तेजी के निर्देश 31 तक पूरा करें सर्वे : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी खंड के गांव मुन्नारहेड़ी और मोहना का वीरवार को उपायुक्त अपराजिता ने दौरा कर रबी फसलों की डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत चल रही गिरदावरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटवारियों की ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया को बारीकी से समझा और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने कई एकड़ खेतों में पैदल चलकर स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत फसलों की एंट्री दर्ज की। उन्होंने खेत में खड़ी फसलों की फोटो लेकर उन्हें संबंधित ऐप पर अपलोड किया और किल्ला नंबर का सीजरा से मिलान भी किया।
गिरदावरी के दौरान पटवारियों ने डीसी को अवगत कराया कि एंट्री करते समय ऐप में लोकेशन से संबंधित दिक्कतें आती हैं। इस पर डीसी ने निर्देश दिए कि खेत के भीतर जाकर ही फसल की एंट्री की जाए, ताकि लोकेशन संबंधी समस्याएं कम हों। जिस क्षेत्र का सर्वे किया जाना है, उसी स्थान पर जाकर एंट्री सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में तेजी लाई जाए और पटवारियों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट ली जाए। जिन क्षेत्रों में एंट्री अधिक शेष है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाकर कार्य को समय पर पूरा किया जाए।
पूंडरी में तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश
कैथल। डीसी ने ब्लॉक पूंडरी में निर्माणाधीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने भवन में बन रहे कमरों, कोर्ट रूम, सीएससी सेंटर, कॉमन रूम और पटवार भवन का अवलोकन किया। निर्माण एजेंसी ने उन्हें अवगत कराया कि भवन का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने कहा कि नए तहसील कार्यालय के निर्माण से आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
Trending Videos