सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pyoda-Titram road in bad condition

Kaithal News: प्यौदा–तितरम सड़क बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pyoda-Titram road in bad condition
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कसान। गांव प्यौदा से तितरम तक जाने वाली सड़क की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। हिसार–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से जुड़ा यह महत्वपूर्ण मार्ग जगह-जगह से टूट चुका है। गड्ढों से भरी इस सड़क पर सफर करना अब जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही। विशेषकर तितरम गांव की ओर यह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे वाहनों के खराब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से स्कूल बसें, एंबुलेंस और किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी गुजरती हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। खराब सड़क के कारण न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि ईंधन की खपत भी बढ़ रही है।
तितरम निवासी केरा सिंह ने बताया कि जब यह सड़क नेशनल हाईवे से जुड़ी हुई है, तो इसकी मरम्मत की अनदेखी समझ से परे है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण कर स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, ग्रामीण जगदीश ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक केवल कागजों में ही सीमित हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों को मजबूरन विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed