{"_id":"69f7c01d482728cbcd0a68a0","slug":"deep-potholes-on-pundri-faral-dhand-road-become-a-problem-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148840-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी–फरल ढांड रोड पर गहरे गड्ढे बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी–फरल ढांड रोड पर गहरे गड्ढे बने परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा मिट्टी का ढेर
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी से फरल ढांड रोड मुख्य सड़क पर इन दिनों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे लगभग 10 से 12 स्थानों पर करीब 4 फीट तक गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों ने इन गड्ढों से निकली मिट्टी को सड़क के हिस्से पर ही ढेर के रूप में छोड़ दिया गया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे विशेषकर मोटरसाइकिल चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये गड्ढे गैस कंपनी की ओर से पाइपलाइन कार्य के दौरान खोदे गए हैं, जिन्हें कई दिनों से ऐसे ही छोड़ा गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। संवाद
Trending Videos