पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Department has 30 crore in outstanding dues; people are not paying their bills.

Kaithal News: विभाग का 30 करोड़ बकाया, लोग नहीं जमा कर रहे बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Department has 30 crore in outstanding dues; people are not paying their bills.
करनाल रोड़ पर जन स्वास्थ्य ​अ​भियांत्रिकी विभाग की बिल शाखा। संवाद
कैथल। शहरवासी जन स्वास्थ्य विभाग के पानी और सीवरेज का उपयोग कर बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण विभाग का 30 करोड़ रुपये बकाया है। शहर में पानी और सीवरेज के 25055 उपभोक्ता हैं। इनका पानी और सीवरेज का हर महीने करीब 10 से 12 लाख रुपये बिल जेनरेट होता है लेकिन उसकी तुलना में आधा भी जमा नहीं हो रहा है। विभाग के अनुसार शहर में सिर्फ 2 से 3 हजार उपभोक्ता ही अपना बिल समय पर जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कार्रवाई करते हुए पहली बार बिल जमा नहीं करने वालों को नोटिस भी दिए थे लेकिन शहरवासियों ने नोटिस को भी गंभीरता से नहीं लिया। विभाग ने बकाया बिलों पर 1 मई से 31 मई तक 10 प्रतिशत छूट का ऑफर भी शहरवासियों को दिया लेकिन उसके बावजूद सिर्फ 12 लाख की रिकवरी ही मई महीने में हो सकी। विभाग हर 6 महीने में बिल जेनरेट करता है जो जनवरी और जुलाई में जेनरेट होते हैं। उपभोक्ता फरवरी और अगस्त में इन बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

400 उपभोक्ताओं पर लाखों बकाया : जन स्वास्थ्य विभाग के वर्तमान में करीब 400 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके ऊपर विभाग का 2.50 से 3 लाख रुपये तक बकाया है। विभाग इनको नोटिस देने का काम भी कर चुका है। घरेलू के लिए यह मीटर वालों के लिए 60 और बिना मीटर वालों के दोगुना यानी 120 रुपये है।

करनाल रोड़ पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बिल शाखा। संवाद

करनाल रोड़ पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बिल शाखा। संवाद

करनाल रोड़ पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बिल शाखा। संवाद

करनाल रोड़ पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बिल शाखा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed