पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The month of June passed by dry.

Kaithal News: सूखा ही बीत गया जून का महीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The month of June passed by dry.
गर्मी के कारण सुनसान पड़ा ढांड रोड। संवाद
कैथल। पिछले वर्ष के मुकाबले जून का महीना सूखा बीता। भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। इस बार मानसून की बेरुखी और प्री-मानसून गतिविधियों के कमजोर रहने से बारिश नहीं हुई। पिछले साल जून के महीने में पांच बार अच्छी और झमाझम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इसके विपरीत इस बार पूरा जून का महीना सूखा बीतने की कगार पर है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद्र के अनुसार जब तक तेज मानसूनी हवाएं सक्रिय नहीं होतीं, तब तक इस चिपचिपी गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान के साथ रात के समय में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस बार पिछले कुछ दिनों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली है जिसने गर्मी से राहत देने के बजाय उमस को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों का खतरा : इस भीषण उमस और गर्मी के कारण डॉक्टरों ने इस चिपचिपी गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और त्वचा से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

गर्मी के कारण सुनसान पड़ा ढांड रोड। संवाद

गर्मी के कारण सुनसान पड़ा ढांड रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed