फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Doctor used to extort money by posing as a food safety officer.

Kaithal News: फर्जी फूड अफसर बन वसूली करता था डॉक्टर

Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doctor used to extort money by posing as a food safety officer.
संवाद न्यूज, एजेंसीकैथल। 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए वेटनरी सर्जन डॉ. अंकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी सरकारी पशु चिकित्सक होने के बावजूद खुद को फूड सेफ्टी अधिकारी बताकर डेयरी संचालकों और दूध विक्रेताओं से वसूली करता था।
विज्ञापन

एसीबी के अनुसार, आरोपी दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच करने के नाम पर डेयरियों पर पहुंचता था और डर दिखाकर रुपये मांगता था। उसकी वेशभूषा और बातचीत के तरीके के कारण कई लोग उसे फूड सेफ्टी अधिकारी समझ लेते थे।
विज्ञापन

एसीबी कैथल यूनिट के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि आरोपी पहले भी कई डेयरी संचालकों और दूध विक्रेताओं को अपना निशाना बना चुका था। यदि कोई दुकानदार रुपये देने से मना करता था तो उसे कार्रवाई और छापेमारी की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसों के सत्यापन के लिए मांगी थी 30 हजार रुपये रिश्वत : सौंगरी निवासी राममेहर ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि उसे अपनी डेयरी की भैंसों पर बैंक से ऋण लेना था। इसके लिए बैंक ने पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट मांगा था, जिस पर पट्टी अफगान में तैनात वेटनरी सर्जन डॉ. अंकुर के हस्ताक्षर जरूरी थे।

15 जुलाई को सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करवाने पहुंचे राममेहर से डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की। बाद में 28 हजार रुपये में हस्ताक्षर करने की बात तय हुई। राममेहर की शिकायत पर एसीबी ने हुए आरोपी डॉ. अंकुर को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed