फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female student molested after being waylaid during morning walk

Kaithal News: सुबह की सैर पर निकली छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़

Mon, 03 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Female student molested after being waylaid during morning walk
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह की सैर पर निकली 15 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर अश्लील इशारे किए और अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया।
विज्ञापन

छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गांव के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है और प्रतिदिन सुबह सैर के लिए जाती है। एक अगस्त की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह रोज की तरह घूमने निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा के साथ अश्लील इशारे किए और उसके साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार किया। छात्रा के शोर मचाने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घर पहुंचने पर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद उसके पिता ने सदर थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार युवकों की पहचान की जा सके। साथ ही घटना के समय उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed