फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Order issued

Kaithal News: किसान को 4.45 लाख चुकाने के दिए आदेश

Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Order issued
संवाद न्यूज, एजेंसीकैथल। करीब दो दशक पुराने फसल ऋण विवाद में कैथल की सिविल अदालत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने किसान रामचंदर को बैंक का 4,45,111.55 रुपये का बकाया ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि तीन माह के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो बैंक बंधक रखी गई कृषि भूमि की नीलामी कर अपनी राशि वसूल सकेगा। यदि नीलामी से भी पूरी रकम प्राप्त नहीं होती है तो बैंक कानून के अनुसार प्रतिवादी की अन्य संपत्तियों से शेष राशि की वसूली करने के लिए भी स्वतंत्र होगा।
विज्ञापन

अदालत में बैंक की ओर से दायर वसूली वाद के अनुसार, वर्ष 2006 में किसान ने 75 हजार रुपये का फसल ऋण लिया था। ऋण के बदले उसने अपनी कृषि भूमि बैंक के पास बंधक रखी थी। बाद में वर्ष 2016 में किसान के अनुरोध पर ऋण सीमा बढ़ाकर 3.25 लाख रुपये कर दी गई और नए ऋण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक का कहना था कि ऋणधारक ने निर्धारित समय पर किस्तों का भुगतान नहीं किया। कई बार मौखिक और लिखित रूप से राशि जमा कराने के लिए कहा गया तथा कानूनी नोटिस भी भेजा गया, लेकिन कोई भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद बैंक ने वसूली का मुकदमा दायर किया। नोटिस के बावजूद प्रतिवादी अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई।
बैंक ने ऋण आवेदन, डीपी नोट, हाइपोथिकेशन एग्रीमेंट, बंधक विलेख, कानूनी नोटिस और खाते का विवरण समेत 21 दस्तावेज अदालत में पेश किए। अदालत ने उपलब्ध रिकॉर्ड और साक्ष्यों के आधार पर माना कि बैंक दावा साबित करने में सफल रहा है।

अदालत ने बैंक के पक्ष में 4,45,111.55 रुपये की वसूली की डिक्री पारित करते हुए ऋण स्वीकृति की तिथि से डिक्री होने तक 9 प्रतिशत वार्षिक तथा उसके बाद भुगतान होने तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed