फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ensuring the safety of daughters is everyone's responsibility: Savitri

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी : सावित्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ensuring the safety of daughters is everyone's responsibility: Savitri
कसान गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं व ग्रामीण।
राजौंद। गांव कसान स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सर्कल सुपरवाइजर सावित्री देवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर सुपरवाइजर सावित्री देवी ने उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों का अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने राजौंद की स्वर्ण विजेता शगनदीप का उदाहरण देते हुए बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों व महिलाओं को बेटी के महत्व, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और सभी ने मिलकर लिंग जांच न करवाने और अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिंकी, सहायिका व आशा कार्यकर्ता सहित अनेक महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कसान गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं व ग्रामीण।

कसान गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं व ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed