सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers will be biometrically tested at the market gate and not at the time of weighing the heap.

Kaithal News: मंडी गेट पर नहीं ढेरी तुलवाते समय होगी किसानों की बायोमीट्रिक

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be biometrically tested at the market gate and not at the time of weighing the heap.
कैथल की नई अनाज मंडी में सरसों की सफाई करते मजदूर।
विज्ञापन
कैथल। गेहूं की खरीद के दौरान सरकार ने किसानों की बायोमीट्रिक सहित कई नए प्रावधान किए हैं। इनमें अब बदलाव के बाद बायोमीट्रिक मंडी के गेट पर नहीं बल्कि ढेरी की खरीद के समय होगी। एक किसान परिवार के तीन सदस्यों को बायोमीट्रिक के लिए अधिकृत कर सकता है, ताकि किसान किसी कारणवश मंडी में नहीं पहुंच पाया तो उसके परिवार के सदस्य गेहूं की खरीद करवा सकें। अधिकारी गेहूं सीजन के लिए आवश्यक तैयारियों को गंभीरता से पूरा करें।
Trending Videos

यह सुनिश्चित करें कि गेहूं की खरीद पारदर्शी तरीके से हो और किसानों के लिए सुविधाजनक हो। गेहूं खरीद में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी अपराजिता शनिवार रात्रि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश स्तर पर गेहूं खरीद को लेकर की गई वीसी के बाद गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहीं थीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के अधिकारियों को गेंहू खरीद में किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने और पारदर्शी तरीके से खरीद किए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीओ फेंसिंग एरिया में गेटपास कटेगा
डीसी अपराजिता ने कहा कि इस बार मंडी के प्रवेश द्वार पर गेट पास कटने के समय वाहन का फोटो होगा। यहां सीसीटीवी कैमरे में भी समय आधारित गेहूं लेकर आने वाले वाहन की रिकॉर्डिंग होगी। हरसेक से मिले डाटा के आधार पर किसान के खेत में फसल का गिरदावरी से मिलान करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ मंडी के निर्धारित क्षेत्र की इस बार जीओ-फेंसिंग की गई है। इस निर्धारित एरिया के बाहर गेहूं की कोई खरीद नहीं होगी। जीओ फेंसिंग एरिया में ही गेटपास कटेगा। मंडी के बाहरी क्षेत्रों में बैठकर गेटपास कटने की शिकायतों को रोकने के लिए जीओ फेंसिंग की गई है। ताकि निर्धारित एरिया में ही गेहूं की खरीद की जा सके। किसानों की गेहूं नियमानुसार एमएसपी पर खरीद होनी चाहिए। इस बारे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसान की गेहूं में नमी आदि ज्यादा है तो उसे संतुष्ट करते हुए नियमानुसार ही एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित हो।
ठेकेदार के वाहनों में जीपीएस सिस्टम चलना जरूरी
ठेकेदार के वाहनों में जीपीएस सिस्टम चालू हालत में होना चाहिए। मंडियों में बारिश की स्थिति में पॉलीथीन, खरीद के लिए डिजिटल धर्मकांटे, मंडियों के प्रवेश द्वार पर चालू हालत में सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक मशीनें, गेहूं खरीद पूरी प्रक्रिया में निकासी गेटपास तक के लिए आवश्यक स्टॉफ सुनिश्चित किया जाए। मार्केट कमेटी कार्यालयों में आवश्यक कंप्यूटर से लेकर गोदामों में खाली जगहों, खाली जगह न मिलने पर खुले में भंडारण की व्यवस्था में आवश्यक संसाधनों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि मंडियों के बाहर अनावश्यक जाम न लगे। प्रवेश द्वारों पर भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले में पंजाब के साथ लगती सीमाओं पर भी नाके लगाए जाएंगे। ताकि बाहर से आने वाले गेहूं पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed