{"_id":"6a70e21ebd3e97a35402ba04","slug":"father-alleges-daughter-was-killed-and-hanged-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153224-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिता का आरोप- बेटी को मार कर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिता का आरोप- बेटी को मार कर लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चीका में विवाहिता की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले में महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता देशराज के आराेप हैं कि उनकी बेटी मीनाक्षी की हत्या करने के बाद लटकाया गया है ताकि आत्महत्या प्रतीत हो। जबकि उसकी हत्या की गई है।
मीनाक्षी के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने पति, ससुर और देवर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो दिन पहले चीका क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी ने आत्महत्या की थी। वह घर में ही पंखे से फंदे पर लटकी मिली।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी, वो परेशान होकर वापस आने की बात कह रही थी और दो महीने की गर्भवती भी थी। शनिवार रात में ससुराल पक्ष ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। माता-पिता जैसे ही घर पहुंचे, बेटी मृत मिली।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पति और ससुर लगातार बेटी से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे। चीका थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।