फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Retired Employees' Association announced that the agitation would continue.

Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने आंदोलन लगातार जारी रखने का एलान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Retired Employees' Association announced that the agitation would continue.
कलायत मेंं बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी । संवाद
कलायत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड कलायत की बैठक भट्ट धर्मशाला में ब्लॉक अध्यक्ष कर्मबीर कौलेखां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों के लिए आंदोलन लगातार जारी रखने का एलान किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री, जिला संगठन सचिव राजेंद्र कौलेखां और सत्यवान कामरेड ने कहा कि मार्च 2025 में संसद से पारित वित्त विधेयक के बाद आठवें वेतन आयोग के लिए पेंशनरों में संशय की स्थिति बनी हुई है। आयोग की अधिसूचना में संशोधन कर पेंशनरों को भी समान रूप से आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिसंबर 1982 के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पेंशन कर्मचारियों का सांविधानिक अधिकार है। इससे सरकार खैरात समझने की भूल न करें।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 29 और 30 सितंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना देकर भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें आयु के अनुसार पेंशन वृद्धि, कोरोना काल के 18 माह के रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली व कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग प्रमुख रहेगी। कर्मचारी नेता इंद्र सिंह, हरिओम और पाला राम ने बताया कि 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उनके नाम और बायोडाटा एकत्र किए जा रहे हैं। बैठक में 10 अगस्त को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से घोषित जेल भरो आंदोलन का भी समर्थन किया गया। इस अवसर पर हरफूल सिंह, हरबंस लाल, सतबीर मोर, हरिकिशन दुब्बल, तेलू राम, बीरबल कुराड़ उपस्थित रहे।

कलायत मेंं बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी । संवाद

कलायत मेंं बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed