फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gold and silver jewelry worth lakhs stolen from a house in Pundri.

Kaithal News: पूंडरी में घर से लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelry worth lakhs stolen from a house in Pundri.
मेन गेट का टूटा हुआ ताला।
पूंडरी। पूंडरी क्षेत्र में चोरी और नशे की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। रविवार की रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी वीना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि रविवार को जब उनका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तो अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराकर ले गए। मकान मालकिन ने बताया कि चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। पूंडरी में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जहां चोरों ने एक साथ 10 दुकानों को निशाना बनाया और उसके अगले दिन एक घर से जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। लोगों का कहना है कि पूंडरी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। पूंडरीवासियों ने पुलिस कप्तान से गुहार लगाई है कि उन्हें लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिव कुमार ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। इससे पहले घर में हुई चोरी की घटना के चोरों को काबू कर लिया है।

मेन गेट का टूटा हुआ ताला।

मेन गेट का टूटा हुआ ताला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed