सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four lakh rupees were withdrawn from the account by sending a fake link.

Kaithal News: फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाए चार लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were withdrawn from the account by sending a fake link.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर भेजे गए फर्जी लिंक के जरिए साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से करीब चार लाख रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय पूंडरी में कार्यरत प्रशिक्षु कंप्यूटर ऑपरेटर है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

बंदराणा गांव निवासी जितेन कुमार ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास करने के बाद बीडीपीओ कार्यालय पूंडरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में अप्रेंटिस कर रहा है। उसके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक है, जिस पर वह व्हाट्सएप का उपयोग करता है। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना एप के नाम से एक लिंक आया। उसने अनजाने में उस लिंक पर क्लिक कर दिया और एप खोलने के बाद बंद कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से बड़ी रकम कटने के संदेश आने लगे। बुधवार को कार्यालय समय में जब वह बैंक में खाता जांच कराने जा रहा था, उसी दौरान ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जिसमें एक लाख रुपये और कट गए। उसने खाता बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

-सुभ्रांशु, एसएचओ साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed