फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gyeong is scripting a success story in handball.

Kaithal News: ग्योंग की महक हैंडबॉल में लिख रहीं सफलता की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gyeong is scripting a success story in handball.
हैंडबॉल की राष्ट्रीय ​खिलाड़ी महक। स्वयं
कैथल। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिल जरूर मिलती है। इसका उदाहरण है गांव ग्योंग की 15 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी महक, जो अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। पिता मजदूरी कर बेटी को पढ़ाने के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी महक भी सीमित संसाधनों के बीच अभ्यास जारी रखकर कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। महक वर्तमान में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्योंग की छात्रा हैं और पिछले पांच वर्षों से ग्योंग हैंडबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनके कोच रविंद्र के मार्गदर्शन में वह लगातार अपनी तकनीक और फिटनेस पर काम कर रही हैं। महक का अभ्यास भी अनुशासन का उदाहरण है। वह प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे तक दो घंटे और शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

अब तक महक तीन बार राष्ट्रीय स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्ष 2023-24 की अंडर-14 स्कूल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम दो पदक दर्ज हैं, जो उनके निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण हैं। महक का कहना है कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है। उनके पिता रिंकू ने बताया कि आर्थिक परिस्थितियां आसान नहीं हैं लेकिन बेटी की प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए परिवार हरसंभव सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच रविंद्र का कहना है कि महक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। यदि उन्हें लगातार बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलते रहे तो वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। महक की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी महक। स्वयं

हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी महक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed