सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband stayed with his wife body all night after murdering her in Kaithal

Haryana: पत्नी की हत्या के बाद रात भर लाश के साथ रहा पति, बच्चे सोते रहे; आरोपी ने बताया क्यों किया मर्डर

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कैथल के चंदाना गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने सुबह उठकर अपनी भाभी को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और यह कहकर मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पत्नी की हत्या की वजह भी बताई है।

Husband stayed with his wife body all night after murdering her in Kaithal
आरोपी पति के साथ मृतका शालू। - फोटो : संवाद फाइल
विज्ञापन

विस्तार

कैथल की वाल्मीकि बस्ती में तीन दिन पहले पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या मामले में पुलिस पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। हत्यारोपी अरुण ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार मायके जाती थी। ये उसे पसंद नहीं था। इसी गुस्से में उसने अपनी पत्नी शालू की हत्या की। 

Trending Videos


हत्या के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने का इरादा किया था, लेकिन सुबह तक नशा उतरने के बाद इसकी हिम्मत नहीं जुटा पाया। नोट पुलिस के हाथ लगा है। इसमें उसने ये भी लिखा कि दोनों की मौत का कारण वह खुद है। पूछताछ में ये भी सामने आया है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था। इसी के चलते अकसर कलह होती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर लाश के साथ रहा, बच्चे सोते रहे
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या करने के बाद आरोपी खुद भी अपना जीवन समाप्त करना चाहता था, लेकिन वह आत्मघाती कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वह हत्या के बाद रात भर लाश के पास बैठा रहा। उसने सांस रुकने तक शालू का गला दबाए रखा और वह तड़पती रही। इस दौरान दाेनों बच्चे वहीं सो रहे थे। वारदात को अंजाम देने के अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने अपनी भाभी को इस घटना की जानकारी दी। उसने शालू को मार दिया है और अब वे स्थिति को संभाल लें। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँचने पर पुलिस को शालू का शव बरामद हुआ।

शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि आरोपी अरुण को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed