सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brother in law came out of room panting and told sister in law I killed my wife

कमरे से हांफते हुए निकला देवर: भाभी से कही ऐसी बात रह गई सन्न, अंदर गई तो खौफनाक था मंजर; युवक के पीछे पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: Akash Dubey Updated Sun, 22 Mar 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के कैथल में पति अरुण ने कथित रूप से पत्नी शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात नशे में झगड़े के बाद वारदात हुई। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Brother in law came out of room panting and told sister in law I killed my wife
पति ने पत्नी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर के चंदाना गेट में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की वाल्मीकि बस्ती में एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की गला घोंटकर मार डाला। आरोपी ने सुबह उठकर अपनी भाभी को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और यह कहकर मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Videos

आरोपी पति का नाम अरुण है। मृतका का नाम शालू (32) है। घर वालों के अनुसार अरुण नशे का आदी है। शालू के साथ उसका विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। वारदात से बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में झगड़ा, फिर वारदात
आरोपी की भाभी दामिनी के अनुसार, शालू मूल रूप से बठिंडा की रहने वाली थी। उसने बताया कि अरुण नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर आता था। शुक्रवार रात भी वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी।

दामिनी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने कमरे में थी, तभी अरुण हांफते हुए उनके पास आया और कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है, अब संभाल लेना। इतना कहकर वह मौके से भाग गया। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो शालू बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि हत्या के सटीक कारणों की जांच जारी है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed