सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband Strangles Wife to Death in kaithal

रातभर पत्नी की लाश के साथ रहा पति: अरुण ने गला दबाकर की शालू की हत्या, सुबह भाभी से हंफते हुए बोला- संभाल लेना

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी की भाभी ने बताया कि शनिवार दोपहर वो अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसकी देवरानी शालू और देवर अरुण अपने कमरे में मौजूद थे। अचानक अरुण उनके पास हांफते हुए आया और बोला कि उसने पत्नी को मार दिया है, संभाल लेना। इतना कहते ही वह घर से भाग गया। 

Husband Strangles Wife to Death in kaithal
मृतक शालू और मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर के चंदाना गेट की वाल्मीकि बस्ती में नशेड़ी पति अरुण ने अपनी करीब 32 वर्षीय पत्नी शालू की रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने सुबह करीब 11-12 बजे के आसपास उठकर अपनी भाभी को बताया कि मैंने उसको मार दिया और ये बता कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने कमरे में देखा तो शालू मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। 

Trending Videos

नशे में की पत्नी की हत्या
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। हत्यारोपी की भाभी दामिनी के अनुसार दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी देवरानी शालू बठिंडा की रहने वाली थी। आरोप है कि अरुण नशे का आदी था और हर रोज नशा करके घर आता था। रात को भी वो ऐसे ही आया और पत्नी से झगड़ने लगा। इस दौरान नशे में उसने रात को शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी और सुबह उठकर बताया। इसके बाद वहां से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हांफते हुए आया, बोला मैंने मार दिया, संभाल लेना
आरोपी की भाभी ने बताया कि शनिवार दोपहर वो अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसकी देवरानी शालू और देवर अरुण अपने कमरे में मौजूद थे। अचानक अरुण उनके पास हांफते हुए आया और बोला कि उसने पत्नी को मार दिया है, संभाल लेना। इतना कहते ही वह घर से भाग गया। जब वे कमरे में पहुंचे तो पाया कि शालू बैड पर मृत पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर तथ्य जुटाने में लग गई। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस इसके पीछे घरेलू कलह बता रही है।

पुलिस किया मामला दर्ज
शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed