{"_id":"6a6f9ab1f80dd9af4f07a710","slug":"i-am-very-fed-up-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153188-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मैं यहां बहुत तंग हूं... कह फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मैं यहां बहुत तंग हूं... कह फंदा लगाकर दे दी जान
Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
मृतक मीनाक्षी की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका में शादी के महज तीन माह बाद 24 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी ने मैं यहां बहुत तंग हूं... कहकर फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने पति, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा दहेज हत्या का आरोप लगाया है।घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
करनाल के गांव अलवाला निवासी मृतका की मां सरोज ने बताया कि करीब तीन माह पहले मीनाक्षी की शादी चीका निवासी मंगत राम (26) से हुई थी, जो मेडिकल स्टोर संचालित करता है। शनिवार रात उनकी बेटी से फोन पर अंतिम बार बातचीत हुई थी।
उस दौरान उसने कहा था, मुझे यहां से घर ले जाओ, मैं यहां बहुत तंग हूं। इसके बाद परिवार ने रविवार सुबह उसे मायके लाने का निर्णय लिया था। लेकिन सुबह ससुराल पक्ष से फोन आया कि मीनाक्षी ने पंखे पर फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां वह मृत मिली
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शादी में हैसियत के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मीनाक्षी को ताने दिए जाते थे कि यदि लड़के की शादी पंजाब में होती तो अधिक दहेज मिलता। इसी वजह से वह लगातार मानसिक तनाव में रह रही थी।
मृतका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मीनाक्षी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। उनका कहना है कि मीनाक्षी दो माह की गर्भवती थी। उन्होंने पति, ससुर और देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ससुराल पक्ष के अनुसार, दरवाजा मीनाक्षी ने बंद किया हुआ था।
कई बार दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने बाद में दरवाजा को तोड़ा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।