{"_id":"69b5ad8edd78913901058454","slug":"it-is-advised-to-travel-abroad-only-through-authorized-channels-kaithal-news-c-18-1-knl1004-864775-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अधिकृत माध्यमों से ही विदेश जाने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अधिकृत माध्यमों से ही विदेश जाने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्रवासी सूचना एवं जागरूकता केंद्र करनाल के सहयोग से दो जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और वैध प्रवास के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि एक गलत कदम किसी अच्छे अवसर को खतरे में बदल सकता है। अवैध प्रवास (माइग्रेशन) व्यक्ति के भविष्य, सुरक्षा और जीवन को जोखिम में डाल सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्रों और प्रवास के इच्छुक युवाओं को नैतिक, सुरक्षित और सूचित प्रवास से जुड़ी आवश्यक जानकारी और परामर्श दिया जाता है।
शिविर के दौरान प्रशिक्षक संगीता ने विद्यार्थियों को बताया कि विदेश जाने की प्रक्रिया हमेशा सरकार की ओर से अधिकृत माध्यमों से ही शुरू करनी चाहिए। सही जानकारी के लिए संबंधित देश की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय प्लेटफार्म का ही उपयोग करना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
केंद्र प्रमुख रजत नारंग ने कहा कि युवाओं को विदेश जाते समय पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। अपने सपनों को साकार करने के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी रास्ता अपनाना ही सबसे बेहतर विकल्प है। इस अवसर पर एमआईएसी करनाल केंद्र प्रमुख रजत नारंग, सूचना अधिकारी निशा, प्रशिक्षक संगीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos