फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kamal Rana appointed District Co-convener.

Kaithal News: कमल राणा को किया जिला सह-संयोजक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kamal Rana appointed District Co-convener.
जिला सह-संयोजक नियुक्त होने पर कमल राणा।
राजौंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कैथल की ओर से राजौंद के युवा कार्यकर्ता कमल राणा को डिजिटल शिक्षण मंच (डीएलपी) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा-2026 के लिए जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद कमल राणा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है और उन्हें मिली इस जिम्मेदारी का वह पूरी मेहनत से निर्वहन करेंगे। इस दौरान कमल राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा कैथल प्रभारी कपिल राणा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

जिला सह-संयोजक नियुक्त होने पर कमल राणा।

जिला सह-संयोजक नियुक्त होने पर कमल राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed