सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Last farewell to Subedar Sardar Singh, the brave warrior of 1971

Kaithal News: 1971 के वीर योद्धा सूबेदार सरदारा सिंह को अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to Subedar Sardar Singh, the brave warrior of 1971
सूबेदार सरदार सिंह को अंतिम विदाई देते हुए श्मशान घाट में पूर्व सैनिक व परिजन।
विज्ञापन
राजौंद। भारत-पाक युद्ध 1971 के वीर योद्धा सूबेदार सरदारा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 86 वर्ष की आयु में उन्होंने कैथल के सेक्टर-21 स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का राजौंद में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos


वे भारतीय सेना की 4 सिख एलआई रेजिमेंट में सेवाएं दे चुके थे और मेंशन इन डिस्पैच अवार्ड से सम्मानित थे। 1971 युद्ध में उन्होंने दुश्मन के साथ संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था। सेना में करीब 28 वर्ष सेवा देने के बाद उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड में भी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्मशान घाट पर पुत्र बलविंदर सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर एसोसिएशन ने पुत्र बलविंदर सिंह, सुरेंद्र और जितेंद्र को भेंट तिरंगा किया। इस दौरान, जगजीत फौजी हवलदार जसवीर सिंह, सूबेदार तेजपाल सिंह, हवलदार शीशपाल सिंह, हवलदार जिले सिंह, सूबेदार राम दिया, दफेदार जसमेर सिंह, सूबेदार वेदपाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed