सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Parshuram's birth anniversary celebrated in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birth anniversary celebrated in Pundri
विज्ञापन
पूंडरी। समस्त ब्राह्मïण समाज पूंडरी की ओर से निजी पैलेस में रविवार को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने मानव जाति को सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी और समाज को अन्याय के विरुद्ध लडऩा सिखाया। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। विधायक सतपाल जांबा ने भगवान परशुराम चौक के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इस चौंक के निर्माण पर आने वाला संपूर्ण खर्च वे अपने निजी कोष से वहन करेंगे। इससे पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण पिलनी ने समाज की ओर विधायक जांबा के समक्ष पूंडरी में ब्राह्मïण धर्मशाला बनवाने की मांग रखी। इस माैके पर संत चेतन पुरी महाराज, मार्केट कमेटी पूंडरी चेयरमैन सुभाष हजवाना, पाई चेयरमैन कृष्ण पिलनी, अश्विनी शर्मा, जिला पार्षद मुनीष शर्मा, देवेंद्र पुजारी, प्रवीण शर्मा पाई, जिलेराम पिचौलिया, विक्की शर्मा, जयभगवान शर्मा ने भाग लिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed