सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahant expressed fear for the safety of life and property, accused of plotting

Kaithal News: महंत ने जताई जान-माल की सुरक्षा की आशंका, साजिश रचने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mahant expressed fear for the safety of life and property, accused of plotting
​शिकायत दिखाते हुए महंत दुजपुरी व अन्य।
विज्ञापन
महंत ने जताई जान-माल की सुरक्षा की आशंका, साजिश रचने का आरोप
Trending Videos


कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे के महंत दूजपुरी ने अज्ञात व्यक्तियों से जान-माल का खतरा जताते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं। महंत ने डेरे में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
महंत दूजपुरी के अनुसार, गांव पिसौल स्थित डेरे के महंत प्यारपुरी का बीती रात कुछ लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। बाद में जब वे उसे लेकर गांव बाबा लदाना पहुंचे, तो महंत प्यारपुरी वहां से निकलकर गांव सांघन चला गया और डेरे में जाकर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपियों में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि महंत दूजपुरी ने ही प्यारपुरी को गायब कर दिया है, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।



पुलिस जांच में सच्चाई आई सामने

डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की, जिसमें महंत प्यारपुरी को गांव सांघन से सुरक्षित खोज लिया गया। पुलिस ने महंत दूजपुरी को आश्वस्त किया है कि मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed