सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Main supplier Karna alias Kannu arrested

Kaithal News: मुख्य सप्लायर कर्ण उर्फ कन्नु गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Main supplier Karna alias Kannu arrested
विज्ञापन
कैथल। अवैध असलहा आपूर्ति करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुख्य सप्लायर सिरटा रोड निवासी कर्ण उर्फ कन्नु को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई ईशम सिंह की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कन्नु को पकड़ा। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी, जब एएसआई अशोक कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरटा रोड ड्रेन पुल के पास दबिश देकर महादेव कॉलोनी निवासी गौरव को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान गौरव ने खुलासा किया कि उसे यह असला कर्ण उर्फ कन्नु द्वारा सप्लाई किया गया था। इसी आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed