{"_id":"6a6f9b202c52dafed701626a","slug":"maniram-arya-unanimously-elected-president-of-the-district-veda-prachar-samiti-kaithal-news-c-245-1-kht1012-153166-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वसम्मति से मनीराम आर्य चुने गए जिला वेद प्रचार समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वसम्मति से मनीराम आर्य चुने गए जिला वेद प्रचार समिति के अध्यक्ष
Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते हुए जिला वेद प्रचार समिति के सदस्य। विज्ञप्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की विभिन्न आर्य समाजों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय चिंतन बैठक रविवार को हनुमान वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में 13 दिसंबर को जींद में होने वाले प्रांतीय आर्य महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से मनीराम आर्य को जिला वेद प्रचार समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने की। इस दौरान सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में महान समाज सुधारक एवं राष्ट्रनायक स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान स्मृति सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नशाखोरी, अश्लीलता, पाखंड और जातिवाद के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि आर्य समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज को अंधविश्वास और पाखंड से मुक्त करने का अभियान चलाया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रेरक आदर्श बताते हुए युवाओं से संस्कारित और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जिला वेद प्रचार समिति के अध्यक्ष मनीराम आर्य ने कहा कि युवाओं को संस्कारित करने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक गांव में आर्य समाज और आर्य युवक परिषद की इकाइयों का गठन किया जाएगा।
वेद प्रचार समिति विस्तार के लिए टीम गठित : जिला वेद प्रचार समिति की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इसमें मनीराम आर्य, सतवीर आर्य, साहब सिंह आर्य, सुरेंद्र पहलवान और श्यामलाल आर्य को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में चंद्रप्रकाश, राजकुमार, बलवान दुबल, सज्जन सिंह, सतीश आर्य कसान, सोमनाथ आर्य, सतबीर बालू, रवि आर्य, अमित आर्य, अंकित आर्य, बलजीत, सत्यवान मलिक, प्रिंस आर्य, अनिल आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।