सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Masoom Sharma called critics well-wishers

Kaithal News: आलोचकों को मासूम शर्मा ने बताया शुभचिंतक

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Masoom Sharma called critics well-wishers
थियेटर में दर्शकों को लाइसेंस फिल्म की जानकारी देते कलाकार मासूम शर्मा। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। शहर के पद्मा सिटी मॉल में शनिवार दोपहर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में विवादित बयानों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी आलोचना करते हैं, वे उन्हें अपना शुभचिंतक मानते हैं।

उन्होंने हरियाणा के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की। उनका कहना था कि फिल्म ‘लाइसेंस’ में सिस्टम से जुड़े कई सवाल उठाए गए हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे हरियाणा में फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी आवाज के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई है और अब वे हरियाणवी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन हरियाणवी सिनेमा देश में नंबर एक स्थान हासिल करेगा। उम्मीद जताई कि भविष्य में हरियाणवी फिल्में भी दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरह लोकप्रिय होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed