फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meeting held for the effective implementation of the 'Anemia-Free Haryana' campaign.

Kaithal News: एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting held for the effective implementation of the 'Anemia-Free Haryana' campaign.
कलायत। एसडीएम अजय हुड्डा की अध्यक्षता में वीरवार को एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन के लिए उपमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कलायत, स्वास्थ्य विभाग की एनीमिया मुक्त हरियाणा टीम, आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एसडीएम ने बैठक के दौरान उपमंडल क्षेत्र में एनीमिया की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं फोलिक एसिड की समय पर उपलब्धता, पोषण संबंधी परामर्श और जन-जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed