{"_id":"69bc4cb6724992b98503362d","slug":"mid-day-meal-inspection-reveals-poor-quality-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146648-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिड डे मील की जांच में खराब मिली गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिड डे मील की जांच में खराब मिली गुणवत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
राजकीय संस्कृतिक माडल स्कूल में मिड डे मिल राशन की जांच करते हुए बीईओ सुरेंद्र कुमार, साथ में स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। राजकीय सांस्कृतिक मॉडल प्राइमरी स्कूल, चीका में घटिया मिड डे मील राशन सप्लाई का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। समाचार प्रकाशित होने के बाद वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) चीका सुरेंद्र कुमार और मिड डे मील डीलिंग हेड वंदना ने स्कूल पहुंचकर राशन की गहन जांच की।
जांच के बाद बीईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एजेंसी द्वारा भेजा गया राशन निम्न स्तर का पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस राशन से तैयार भोजन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और जल्द ही खराब राशन को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिड डे मील का राशन एजेंसी द्वारा सीधे स्कूलों में भेजा जाता है, जबकि उसे प्राप्त करने की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया और मिड डे मील इंचार्ज की होती है। इसी के मद्देनजर सभी स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि राशन रिसीव करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच सुनिश्चित की जाए।
जांच संबंधी पत्र पर भड़के स्कूल प्रबंधक
मिड डे मील राशन की जांच पर जारी किए गए पत्र पर स्कूल मुखियाओं में रोष देखने को मिल रहा है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रामफल दयोरहा और संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ ने कहा कि अधिकांश स्कूलों में खाद्य सामग्री छुट्टी के बाद देर शाम या अवकाश के दिन पहुंचती है, ऐसे में स्कूल मुखिया या मिड डे मील इंचार्ज का मौजूद रहना संभव नहीं होता। संघ के प्रदेश महासचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि अधिकतर खाद्य सामग्री पैकिंग में आती है और उसे खोलकर जांच करने से उसके खराब होने की आशंका रहती है। वहीं जिला महासचिव अमरनाथ किठानिया ने बीईओ के पत्र को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि पत्र वापस नहीं लिया गया तो विरोध में संघ आंदोलन शुरू करेगा।
Trending Videos