फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Municipal employees' strike extended by three more days.

Kaithal News: तीन दिन और बढ़ी नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल

Sun, 09 Aug 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees' strike extended by three more days.
कैथल। 13 मई को हुए समझौते के परिपत्र जारी न होने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी गई है। अब कर्मचारी 9, 10 और 11 अगस्त को भी हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार को नगर परिषद कैथल के कर्मचारियों ने तीसरे दिन गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता एवं सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि 13 मई को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में विभागीय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संघ की राज्य कमेटी के साथ करीब छह घंटे बैठक हुई थी। इसमें मांगों को जायज मानते हुए 20 जून तक परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मुख्य मांगों से संबंधित परिपत्र जारी नहीं किए गए। इसी के विरोध में हड़ताल आगे बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन करना पड़ा है। 2017 में दो दिन, 2018 में 16 दिन और 2022 में 11 दिन हड़ताल हुई। इसके बाद एक से 14 मई 2026 तक 14 दिन की हड़ताल की गई थी। इसके बावजूद सरकार की ओर से किए गए समझौते को लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन


शिवचरण ने कहा कि 13 मई के समझौते में प्रदेश के सफाई, सीवर और फायर विभाग के करीब 13 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया था। संघ का आरोप है कि सरकार ने अपने वादे से पीछे हटकर कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों में सभी प्रकार के ठेके समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए। दो साल की नीति बनाकर कर्मचारियों को पक्का करने और तब तक समान काम-समान वेतन लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों को पांच हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता, पुरानी पेंशन बहाल करने और 2006 वाली एक्सग्रेशिया नीति लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अगस्त को सीएम के नाम ज्ञापन देंगे
नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि करनाल के वीरू वाल्मीकि की हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार और उचित मुआवजे की मांग को लेकर 10 अगस्त को सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में जिला प्रधान गौरव टांक, जिला प्रधान ओमपाल भाल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता बीरभान जाखौली समेत राज कुमार मंचल, जगदीश कुमार, सुमेश राणा, पंकज गिल, सूरज सहोत्रा, मुकेश कुमार प्रेमी, सुखा नौच, अमित कुमार क्योड़क, देशराज चौहान, वर्षा, वीना मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed