फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students and parents were made aware about vaccination.

Kaithal News: टीकाकरण के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जागरूक

Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Students and parents were made aware about vaccination.
एचपीवी वैक्सीन को लेकर अ​भिभावकों से बातचीत करते स्वास्थ्यकर्मी। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
कलायत। गांव खरक पांडवा के डीडीवाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एचपीवी वैक्सीन को लेकर मोटिवेशन मीटिंग आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को एचपीवी संक्रमण से बचाव और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। बैठक में बात्ता पीएचसी एवं सीएचसी से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों को टीकाकरण के फायदे, इसकी आवश्यकता और इससे जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अभिभावकों को समय पर आवश्यक टीकाकरण संबंधी जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस दौरान अभिभावकों ने एचपीवी वैक्सीन से जुड़े सवाल स्वास्थ्यकर्मियों के सामने रखे। टीम ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही जानकारी के अनुसार उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल स्टाफ ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को गंभीरता से लेने और अपने अभिभावकों के साथ इसे साझा करने के लिए प्रेरित किया। बैठक का उद्देश्य एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाना और अभिभावकों की भ्रांतियों को दूर करना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed