{"_id":"6a77971a5c8300305e04fa16","slug":"sdm-inspected-the-government-school-in-daba-village-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153450-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसडीएम ने किया दाबा गांव के राजकीय स्कूल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसडीएम ने किया दाबा गांव के राजकीय स्कूल का निरीक्षण
Sun, 09 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते एसडीएम। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने गांव दाबा के राजकीय स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि स्कूल में यदि किसी सुविधा की कमी है तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दी जाए, ताकि उसका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाया जा सके। उन्होंने स्कूल परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने और विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्कूल में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य करीब एक माह में पूरा हो जाएगा। एसडीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण जरूरी है। इसके लिए स्कूल प्रशासन के साथ ग्राम पंचायत का सहयोग भी लिया जा सकता है। एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र दीक्षित सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद