सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NEET today at five exam centres, tight security to be maintained

Kaithal News: नीट आज पांच परीक्षा केंद्रों पर, रहेगी कड़ी सुरक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
NEET today at five exam centres, tight security to be maintained
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। रविवार 3 मई को पांच केंद्रों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि जिले में बने 5 परीक्षा केंद्रों पर करीब 100 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये कर्मी परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को सहायता भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर ही करवाई जाए। साथ ही मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डीएसपी सुशील प्रकाश (9053052105) और डीएसपी रमेश चंद्र (9053052101) से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed