{"_id":"698254b0f52ee9a7de0ca7a5","slug":"people-of-rajound-protested-against-the-blocked-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-838751-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्लॉक सड़क के विरोध में उतरे राजौंद के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्लॉक सड़क के विरोध में उतरे राजौंद के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार को सड़क निर्माण को लेकर नगरवासियों और दुकानदारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक आधारित सड़क निर्माण का विरोध करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय संघर्ष समिति के सदस्यों, नागरिकों और दुकानदारों ने सुबह पहले चौक पर जाम लगाकर अपना रोष जताया। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा के हस्तक्षेप के बाद जाम खोल दिया गया, जिसके पश्चात एक तरफ शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन जारी रखा गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है और यह 152-डी नेशनल हाईवे से जुड़ी होने के कारण यहां भारी व हल्के वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में ब्लॉक युक्त सड़क टिकाऊ साबित नहीं होगी। उन्होंने विभाग से स्पष्ट रूप से मांग की कि सड़क का निर्माण तारकोल या आरसीसी से किया जाए।
सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह व जेई रोहित मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार भी घटनास्थल पर उपस्थित रहीं। एक्सईएन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पब्लिक हेल्थ विभाग का कार्य पूरा नहीं हुआ है। जब तक यह कार्य संपन्न नहीं होगा, सड़क निर्माण शुरू नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि सौंपा गया ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा और विभागीय मापदंडों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी सतपाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।
Trending Videos