सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today is the last chance to register for the State Badminton Tournament.

Kaithal News: स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण का आज अंतिम मौका

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to register for the State Badminton Tournament.
विज्ञापन
कैथल। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 6 फरवरी को स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह स्टेट लेवल बैडमिंटन टूर्नामेंट लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजक एवं लायंस क्लब के प्रधान प्रवेश बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद

लायंस क्लब प्रधान प्रवेश बंसल ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है, इसलिए हरियाणा के विभिन्न जिलों से अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। इससे जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को भी वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट छह फरवरी को कैथल बैडमिंटन अकादमी में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये प्रति खिलाड़ी निर्धारित किया गया है।

चार चरणों में होगी प्रतियोगिता

लायंस क्लब प्रधान ने बताया कि स्टेट लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में अंडर-11, दूसरे चरण में अंडर-13, तीसरे चरण में अंडर-15 और चौथे चरण में अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त ओपन वर्ग में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।

बॉक्स

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed