{"_id":"6982545ec4524ff59502889e","slug":"work-to-fill-potholes-on-broken-road-in-kaul-begins-soil-and-stones-are-put-in-kaithal-news-c-18-1-knl1004-838748-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कौल में टूटी सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू, मिट्टी और रोड़ा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कौल में टूटी सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू, मिट्टी और रोड़ा डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। दो साल के लंबे इंतजार के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने कौल नहर पुल से पबनावा मोड़ तक सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। यह कदम ग्रामीणों के लगातार विरोध और मीडिया में उठाई गई समस्या के बाद उठाया गया।
सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने गड्ढों को मिट्टी-रोड़ा डालकर भरवाने की मांग रखी। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल को निर्देश दिए। मंगलवार को विभाग ने नहर पुल से बस स्टैंड तक सड़क के एक हिस्से में गड्ढा भरने का अभियान चलाया, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को कुछ राहत मिली।
Trending Videos