सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three main roads will be constructed with Rs 1.61 crore.

Kaithal News: 1.61 करोड़ रुपये से बनेंगी तीन मुख्य सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three main roads will be constructed with Rs 1.61 crore.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। शहर में नगर परिषद की ओर से हिंदू स्कूल से लेकर भगत सिंह चौक, चुंगी से सेठी के घर तक और प्योदा रोड की सड़कें नए सिरे से मरम्मत के लिए तैयार की जा रही हैं। इस काम के लिए विभाग ने 1 करोड़ 61 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है।

टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विदित रहे कि ये सड़कें पिछले पांच वर्षों से खस्ताहाल हैं और जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। इन हालात के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत सिंह चौक की ओर जाने वाली सड़क शहर की मुख्य मार्गों में शामिल है। इसी सड़क से लोग बाजार, सब्जी मंडी और रेलवे स्टेशन तक जाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण पहले ही कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश के बीच इन सड़कों से गुजरना बड़ा कष्टप्रद रहता है। दुकानदारों ने भी बताया कि टूटे हुए डिवाइडर और गड्ढों से व्यापार प्रभावित हो रहा है। अब टेंडर लगने के बाद नई सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। इससे पहले लोगों ने पार्षदों से सड़क बनवाने का पत्र भी सौंपा था। इसके बाद पार्षदों ने नगरपरिषद में सड़क बनवोन की मांग की थी।

दुकानदार अजीत ने बताया कि भगत सिंह चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर एक फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं। दो दिन पहले उसकी स्कूटी फिसल गई और उसके हाथ पर चोटें लगीं। उन्होंने कहा कि अब जल्दी से जल्दी सड़क का काम शुरू होना चाहिए। राहगीर राजेश, मंजीत और रामकुमार ने बताया कि चुंगी से सेठी के घर तक और प्योदा रोड की सड़क बिल्कुल खस्ताहाल हो गई है। बारिश के समय यहां से निकलना लगभग असंभव है। बजरी सड़क पर बिखरी हुई है और सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
तीनों सड़कों का टेंडर पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाएगी और राहगीरों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। -वरुण शर्मा एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed