{"_id":"69bda9da69daccac98040179","slug":"physical-verification-of-tractors-at-the-new-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-869325-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नई अनाज मंडी में ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नई अनाज मंडी में ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों के उत्थान सरकारी योजना के तहत ट्रैक्टरों पर अनुदान प्रदान किया गया। इस योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थी किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी, जींद रोड में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सहायक कृषि अभियंता जगदीश चंद्र मलिक ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सभी पात्र किसानों के ट्रैक्टरों की जांच की गई, ताकि योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिले के 24 किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रत्येक किसान को 3 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे कुल 72 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड ने ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी। अधिकारी ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़कर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद
Trending Videos