फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Players won gold and two silver medals at the district level.

Kaithal News: खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर जीते स्वर्ण और दो रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players won gold and two silver medals at the district level.
किठाना पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी व स्टाफ सदस्य। विज्ञ​प्ति
राजौंद। किठाना पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा दिव्या ने अंडर-17 के 68 किलोग्राम भार वर्ग ताइक्वांडो स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्र यश ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज की और अंतिम मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र जतिन ने 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय के चेयरमैन रामफल ढांडा ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

किठाना पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

किठाना पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed