{"_id":"69bb0959bbbf33c9930bd400","slug":"polythene-found-challans-issued-to-nine-shopkeepers-in-guhla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-867855-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पॉलिथिन मिली, गुहला में नौ दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पॉलिथिन मिली, गुहला में नौ दुकानदारों के चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैथल और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिथिन का उपयोग करने वाले नौ दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके चालान किए गए।
अभियान का नेतृत्व एसडीओ हरप्रीत सिंह और जेई नेचर मौन ने किया। टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 दुकानदारों के चालान किए और उनसे 11,500 रुपये जुर्माना वसूला।
कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में पॉलिथिन भी जब्त की। साथ ही दुकानदारों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा नगरपालिका के बिल वितरक तरसेम शर्मा, फील्ड असिस्टेंट मदन शर्मा, म्युनिसिपल कॉर्डिनेटर प्रकाश, रमेश कुमार, गुरप्रीत और सफाई दारोगा हिसम सिंह भी मौजूद रहे।
Trending Videos