सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buckwheat and Samak are being sold without testing

नवरात्र आज से : मंदिर सजे और बाजारों में रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Buckwheat and Samak are being sold without testing
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ को लेकर जिलेभर के मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र और हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। पूजा-सामग्री और मिठाई की खरीदारी के लिए बाजारों में भी रौनक दिखी।

जिले के प्रमुख मंदिरों- 11 रुद्री मंदिर, हनुमान वाटिका, शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। बाजारों में प्रसाद और व्रत सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कई स्थानों पर अस्थायी दुकानें भी सजाई गई हैं। मंदिर समितियों ने
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पेयजल, साफ-सफाई और लाइन व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है, वहीं स्वयंसेवक सुगम दर्शन कराने में जुटे हैं।

विशेष आकर्षण : 11 रुद्री मंदिर में फूलों से सजी माता की प्रतिमा और आकर्षक लाइटिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के पुजारी मुनिंद्र मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन शाम को संध्या चौकी और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रस्तुति देंगे। जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिरों उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सजा मां का दरबार, आज से संध्या चौकियां शुरू

गुहला-चीका। प्राचीन श्री मां भवानी मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। श्री भवानी सेवा समिति के प्रधान कुलदीप माजरा ने बताया कि मुख्य भवन व प्राचीन गुफा मार्ग को सजाया गया है। सचिव विक्की जांगड़ा के अनुसार 19 से 25 मार्च तक प्रतिदिन रात 8:15 बजे संध्या चौकियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन होंगे। मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संवाद

मंदिरों में साफ-सफाई के साथ की सजावट

राजौंद। चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट पूरी कर ली गई। बाजार भी पूरी तरह सजे नजर आ रहे हैं। पूजन सामग्री जैसे चुनरी, नारियल, कलश, ज्योत, प्रतिमाएं और व्रत खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने आकर्षक सजावट के साथ विशेष ऑफर भी रखे हैं। अस्थायी स्टॉलों से बाजार की रौनक और बढ़ गई है। रंग-बिरंगी चूड़ियां, चुनरियां और सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed