{"_id":"69f6437cd6e36c247c0343f2","slug":"retired-employee-and-youth-cyber-cheated-of-rs-34-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148763-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारी और युवक से 34 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारी और युवक से 34 लाख की साइबर ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 03 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में रिटायर्ड कर्मचारी और एक युवक से करीब 34 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक मामले में चाय पत्ती डील के नाम पर तो दूसरे में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर रकम हड़प ली।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने चाय पत्ती का व्यापार शुरू करने की योजना बनाई और इंटरनेट पर डीलर की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को असम का बड़ा चाय डीलर बताया और भरोसा दिलाया।
उसकी बातों में आकर उन्होंने 9 जनवरी को 1 लाख 37 हजार रुपये का ऑर्डर दे दिया। आरोपी ने पैसे लेने के बाद रसीद भी भेजी, जिससे उन्हें विश्वास हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब सामान नहीं पहुंचा, तो उन्होंने दोबारा संपर्क किया। इस पर आरोपी ने डिलीवरी चार्ज के नाम पर 17,500 रुपये और जमा करवाने के लिए कहा।
उन्होंने यह राशि भी भेज दी, लेकिन इसके बाद आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद 17,500 रुपये की राशि वापस मिल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निवेश के नाम पर युवक से 32.54 लाख ठगे
ढांड थाना पुलिस को दी दूसरी शिकायत में गांव बरोट निवासी सुनील कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने कंपनी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उसके साथ करीब 32.54 लाख रुपये की ठगी की।
िकायतकर्ता के अनुसार वह वर्ष 2024 में आरोपी के संपर्क में आया था। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि निवेश करने पर हर महीने निश्चित आय मिलेगी और यह भुगतान करीब 10 वर्षों तक जारी रहेगा।
आरोपी की बातों में आकर उसने अलग-अलग तिथियों में बड़ी रकम निवेश कर दी। शुरुआती कुछ महीनों तक उसे भुगतान भी मिलता रहा, जिससे उसका भरोसा और मजबूत हो गया। लेकिन करीब सवा साल पहले अचानक भुगतान बंद हो गया।
जब उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दी।
वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई नायब सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश निवासी सुखविंद्र सिंह सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos