सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second direct bus service started from Kaithal to Dehradun

Kaithal News: कैथल से देहरादून के लिए दूसरी सीधी बस सेवा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Second direct bus service started from Kaithal to Dehradun
कैथल के बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैथल से देहरादून के लिए एक और सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। शनिवार से शुरू हुई इस नई बस सेवा के बाद यात्रियों को अब यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक व समयबद्ध हो जाएगा।

नई बस दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर कैथल से रवाना होगी और रात में देहरादून पहुंचकर वहीं ठहराव करेगी। अगले दिन सुबह 6 बजकर 10

मिनट पर यह बस देहरादून से वापसी के लिए प्रस्थान करेगी। इस व्यवस्था से यात्रियों को एक ही दिन में अपने कार्य निपटाने के बाद अगले दिन सुबह लौटने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के अनुसार कैथल से देहरादून का सफर लगभग 5 से 6 घंटे में पूरा हो जाता है। इस रूट पर बस का किराया करीब 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जो यात्रियों के लिए किफायती माना जा रहा है। नई बस सेवा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगी, जिससे इन शहरों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

पहले बस बदलनी पड़ती थी : इस रूट पर पहले यात्रियों को सीमित सीधी बस सेवाओं के कारण परेशानी होती थी। बस छूट जाने पर बीच रास्ते में बस बदलनी पड़ती थी या अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती थी। नई बस सेवा शुरू होने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

पहले बस भी रहेगी जारी, सुबह 6:10 बजे जाती है

इस रूट पर पहले से एक बस सेवा संचालित है, जो सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर कैथल से रवाना होती है और दोपहर करीब 12 बजे देहरादून से वापसी करती है। अब दूसरी बस जुड़ने से यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनने का विकल्प मिल गया है। यात्रियों रामकेश, संदीप और मनोज ने बताया कि पहले बस बदलने या लंबे इंतजार की समस्या रहती थी, लेकिन अब समय पर देहरादून पहुंचना और लौटना आसान हो जाएगा।

यात्रियों की मांग को देखते हुए यह नई बस सेवा शुरू की गई है और इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। - विपुल कुमार, यातायात प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed