फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Smart LEDs gifted to 13 schools from the Assembly Speaker's educational grant.

Kaithal News: विधानसभा अध्यक्ष की एजुकेशनल ग्रांट से 13 विद्यालयों को भेंट की स्मार्ट एलईडी

Thu, 20 Aug 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Smart LEDs gifted to 13 schools from the Assembly Speaker's educational grant.
एसडीएम व बीईओ एक विद्यालय के मुखिया को स्मार्ट एलईडी प्रदान करते हुए। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण की ओर से अपनी एजुकेशनल ग्रांट से उपायुक्त कैथल के जरिये 33 विद्यालयों में स्मार्ट एलईडी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में खंड गुहला के 13 विद्यालयों में स्मार्ट एलईडी वितरित की गई।
विज्ञापन

इन स्मार्ट एलईडी का वितरण एसडीएम गुहला मनीष कुमार यादव व बीईओ नरेंद्र पाल दीक्षित ने किया। एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक शिक्षण साधनों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पाठ्यपुस्तकों और पारंपरिक शिक्षण विधियों के साथ साथ विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री और श्रव्य साधनों का प्रयोग विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रोचक बनाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट एलईडी के माध्यम से शिक्षक पाठ्यक्रम से संबंधित चित्र, वीडियो, प्रस्तुतियां व अन्य डिजिटल शिक्षण सामग्री विद्यार्थियों को आसानी से उपलब्ध करवा सकेंगे। बीईओ नरेंद्र पाल दीक्षित ने विद्यालय मुखियाओं व अध्यापकों का आह्वान किया कि इन स्मार्ट एलईडी का अधिकतम एवं प्रभावी शैक्षणिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर संबंधित तेरह विद्यालयों के विद्यालय प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed