{"_id":"6a31957ba6b80d2c03040d4a","slug":"state-president-dr-archana-gupta-welcomed-at-maharaja-agrasen-shaktipeeth-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150973-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महाराजा अग्रसेन शक्तिपीठ पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महाराजा अग्रसेन शक्तिपीठ पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करते समाज के लोग। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन शक्तिपीठ पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल युवा सभा कैथल के प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप गुप्ता ने की। समाज की ओर से उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. अर्चना ने अग्रवाल समाज की ओर से दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत सेवा, समरसता और सामाजिक उत्थान आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं और भाजपा इन्हीं मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन भाजपा नेतृत्व का दूरदर्शी व ऐतिहासिक निर्णय है। डॉ. अर्चना गुप्ता एक कर्मठ, सरल, मिलनसार व संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं।
उनके नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम में अग्रवाल युवा सभा कैथल महासचिव मोहनलाल गुप्ता, सह सचिव हिमांशु गोयल, उपाध्यक्ष संजय बंसल, कोषाध्यक्ष सुभाष बंसल, ऋषिपाल गोयल, रमेश जिंदल और वेदप्रकाश गर्ग मौजूद रहे।