{"_id":"6a31954c57aa65f6fd0bf51e","slug":"two-vehicles-collide-on-delhi-jammu-katra-highway-brother-in-law-dies-other-brother-in-law-injured-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151001-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली-जम्मू कटरा हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर, जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली-जम्मू कटरा हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर, जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव बड़सीकरी में दिल्ली-जम्मू कटरा हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इसमें जीजा और साला सवार थे। हादसे में 33 वर्षीय बलजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका साला गुरप्रीत घायल हो गया। दोनों पंजाब के बठिंडा से आए थे और रात करीब 11 बजे जम्मू कटरा हाईवे से होकर दिल्ली अपने किसी काम से जा रहे थे।
जब वे गांव बड़सीकरी गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार के चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरप्रीत घायल हो गए। बलजीत सिंह 3 बेटियों के पिता थे। इस संबंध में गुरप्रीत ने कलायत थाना में शिकायत दी है। कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जाखल रोड सुनाम पंजाब निवासी गुरप्रीत ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने जीजा बलजीत सिंह के साथ कार में सवार होकर अपने किसी कार्य से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे जम्मू कटरा हाईवे पर गांव बड़सीकरी के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनके जीजा बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गुरप्रीत ने बताया कि बलजीत सिंह वेल्डिंग का काम करते थे। उसके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 3 बेटियां हैं। घर की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी
कलायत थाना के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।