{"_id":"6a69f0c3061410b5f0026e0b","slug":"suicide-in-kaithal-following-allegations-of-blackmail-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में ब्लैकमेलिंग के आरोप में सुसाइड: युवक ने खाया जहर, आरोपी महिला ने भी उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में ब्लैकमेलिंग के आरोप में सुसाइड: युवक ने खाया जहर, आरोपी महिला ने भी उठाया आत्मघाती कदम
Wed, 29 Jul 2026 05:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:53 PM IST
सार
दिलबाग की आत्महत्या की खबर फैलने के महज पांच घंटे बाद ही कयोड़क निवासी आरोपी महिला की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत की खबर आई।
विज्ञापन
कैथल में युवक ने किया सुसाइड
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के ढांड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ढांड निवासी करीब 43 वर्षीय दिलबाग ने झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी और दबाव से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात के महज पांच घंटे बाद ही मामले में नामजद कयोड़क निवासी आरोपी महिला ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना से पहले मृतक दिलबाग द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मृतक ने अपनी आपबीती बताते हुए चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
मृतक दिलबाग ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो शूट किया था। इसमें उसने आरोप लगाया कि ढांड निवासी दो व्यक्ति तथा जड़ोला और कयोड़क निवासी दो महिलाएं उस पर लगातार दबाव बना रही थीं। उसे धमकी दी जा रही थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। इसी मानसिक तनाव और लोक-लाज के डर से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
आरोपी महिला ने भी उठाया आत्मघाती कदम
दिलबाग की आत्महत्या की खबर फैलने के महज पांच घंटे बाद ही कयोड़क निवासी आरोपी महिला की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत की खबर आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, मृतक दिलबाग की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने ढांड के दो निवासियों तथा जड़ोला व कयोड़क निवासी दोनों महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।